अजमेर : गम्भीर रुप से घायल अवस्था ​में मिली महिला, बंधा हुआ था मुंह, दर्ज किया गया हत्या का मामला

By: Ankur Mon, 02 Nov 2020 5:19:33

अजमेर : गम्भीर रुप से घायल अवस्था ​में मिली महिला, बंधा हुआ था मुंह, दर्ज किया गया हत्या का मामला

बीती रात अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में घर में रह रही अकेली महिला के साथ ऐसा कुछ हुआ कि सुबह जब पति घर आया तो वह गम्भीर रुप से घायल अवस्था ​में मिली और घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला। यह घटना रामगंज थाना क्षेत्र के हबीब नगर दौराई के एक मकान की हैं। पति जब सुबह घर आया तो पता चला और उसे जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति आशिक अली की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हबीब नगर दौराई स्थित मकान में महिला खातूना बेगम रात को अकेली ही थी, सुबह जब उसका पति आशिक अली घर पहुंचा तो घर का सामान बिखरा पडा था और महिला खातूना की सांस चल रही थी। घायल को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय लेकर गया,जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर रामंगज थाना पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया और वारदात के साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि पति की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही है।

मुंह बांधा हुआ, दीवार पर मारा सिर

महिला के देवर अकरम ने बताया कि भाई आशिक अली माता पिता की तबीयत खराब होने के कारण रात को दूसरे मकान पर चला गया था। सुबह जब आया तो देखा कि भाभी खातूना के घर का सामान बिखरा पड़ा है और उसका मुंह भी बंधा हुआ था। ऐसा लगता था कि उसके सिर को दीवार से दे मारा था। सामान बिखरा होने के कारण लूट का भी अंदेशा है।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान : पुलिस की बड़ी कार्रवाई में पकड़ी गई 40 लाख रुपए की अवैध शराब, जा रही थी हरियाणा से गुजरात

# राजस्थान : 20 फीट गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गिरा ट्रोला , मालिक पिता-पुत्र की मौत, चालक घायल

# अजमेर : उधारी मांगने का यह कैसा तरीका, रास्ता राेककर तानी पिस्टल, पुलिस ने किया 4 को गिरफ्तार

# दुष्कर्मी की दरिंदगी : नशीली दवा खिला बनाया अश्लील वीडियो, गर्भवती होने के बाद कराया गर्भपात भी

# यूपी : फिरोजाबाद में महिला ने छेड़छाड़ का किया विरोध तो बदमाशों ने फेंका तेजाब, 23 प्रतिशत जली

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com